स्वच्छता सिद्धी को लेकर किया जागरूक
चक्रधरपुर| स्वच्छता ही सिद्धी के बैनर तले स्वच्छता पखवाड़ा 2018 अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन चाईबासा के सौजन्य से यह स्वच्छता कार्यक्रम चक्रधरपुर के बंगलाटांड एवं पोटका स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चक्रधरपुर के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता संबंधी जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत शहर के विभिन्न में लोगों को स्वच्छता संबंधी जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंगलाटांड एवं पोटका के चिकित्सा पदाधिकारी जोहेब अंसारी, डॉ सारिफ रजा, पब्लिक हेल्थ मैनेजर चंदन कपूर शामिल थे।