पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे पार्सल ऑफिस के मेन गेट पर शराबियों का अड्‌डा

रेलवे पार्सल ऑफिस के मेन गेट पर शराबियों का अड्‌डा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर |चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल ऑफिस के मुख्य द्वार के पास रात होते ही मयखाने सा नजारा दिखता है। उक्त जगह पर रात के समय कई लोग भीड़ लगाकर शराब का सेवन करते हैंं। जबकि लगभग सौ मीटर की दूरी पर ही आरपीएफ व जीआरपी थाना मौजूद है। स्टेशन क्षेत्र होने के कारण इनकी गश्ती भी लगातार इस क्षेत्र में होती रहती है। इसके बावजूद रात को यहां भीड़ इकठ्‌ठा होती है। वहीं पार्सल ऑफिस के बगल स्थित होटल के पिछले हिस्से में भी शराबियों का जमावड़ा रहता है। दिन दहाड़े शराब पीकर बोतल को पार्सल कार्यालय में मुख्य द्वार के बगल में फेंक देते हैं। उक्त जगर शराब की बोतलें बड़ी संख्या में फेंकी दिखाई देगी।

खबरें और भी हैं...