- Hindi News
- National
- डाकघरों में मिलने वाले रिजर्वेशन टिकट पर 15 35 रुपए अतिरिक्त चार्ज लगेगा
डाकघरों में मिलने वाले रिजर्वेशन टिकट पर 15-35 रुपए अतिरिक्त चार्ज लगेगा
चक्रधरपुर |रेलवे द्वारा डाक विभाग के साथ ट्रेन के रिजर्वेशन टिकट को लेकर इंडियन पोस्टल पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम नामक समझौता किया गया है। फिलहाल इस समझौते के तहत चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर के तीन डाक घरों में टिकट की बिक्री होगी। इसके बाद धीरे-धीरे मंडल के अन्य जगहों पर भी ये सुविधा शुरू की जाएगी। फिलहाल टाटानगर के बिष्टुपुर, साकची व टेल्को के डाक घर में रिजर्वेशन टिकट की बिक्री होगी। डाक घरों में रिजर्वेशन टिकट की खरीद पर 15 से 35 रुपए तक का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसी माह इन डाक घरों में रिजर्वेशन टिकट की बिक्री शुरु हो जाएगी। वहीं मंडल के अन्य डाक घरों में आने वाले दिनों में ये सेवा शुरु की जाएगी।
ग्रुप व सिंगल टिकट पर एक ही बार लेगा अतिरिक्त चार्ज
डाक घर से ट्रेन के रिजर्वेशन टिकट खरीदने पर ग्रुप या सिंगल टिकट पर एक ही चार्ज लगेगा। मान लीजिए थर्ड एसी के लिए डाक घर टिकट खरीदने पर एक परिवार के पांच लोग या फिर सिंगल टिकट की खरीद पर एक बार में 20 रुपए दोनों को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। पांच लोगों का एक ही बार चार्ज लगेगा।
किस श्रेणी का कितना सर्विस चार्ज
स्लीपर टिकट पर 15 रुपए
चेयर कार 20 रुपए
थर्ड एसी 20 रुपए
सैकेंड एसी 30 रुपए
फर्स्ट एसी 35 रुपए