पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘बाबा साहेब के कारण दबे कुचले को मिला अधिकार’

‘बाबा साहेब के कारण दबे कुचले को मिला अधिकार’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते सांसद लक्ष्मण गिलुवा।

भास्कर न्यूज | चक्रधरपुर

रविवार को भाजपा नगर कमिटि के द्वारा कुम्भा टोली में डा भीमराव अंबेडकर का जयंती मनायी गयी। जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि अंबेडकर की ही देन है कि समाज में जो आज एक समान अधिकार प्राप्त है, या जो पहले दबे कुचले शोषित वर्ग को समान अधिकार नही मिलता था। देश में संविधान लाकर सभी को समान अधिकार का दर्जा दिलाया। देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जो एक पिछड़े वर्ग से आते हैं, यहां तक की मैं खुद जो आज सांसद हूं व सिर्फ और सिर्फ अंबेडकर की देन है। इसके साथ ही काग्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा की बाबा साहेब भारत र| डाॅ भीमराव अंबेडकर को जो सम्मान 70 वर्ष पहले मिलना चाहिए था। लेकिन वह सम्मान नहीं दिया गया। क्योंकि वही कांग्रेस हमेशा से ही दलित विरोधी रहा। कांग्रेस में इतना सामर्थ्य नहीं की कभी किसी दलित को राष्ट्रपति बनाया। लेकिन भाजपा ने एक दलित को राष्ट्रपति बनाकर यह साबित कर दिया कि भाजपा सरकार दलित का विरोधी नहीं बल्कि हितैषी है। वहीं राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा की जिसे घास और पेड़ की समझ नहीं है, उसे काग्रेंसी देश का प्रधानमंत्री बनाना चाह रही है। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी ने भी लोगों को सुबोधित किया। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, जिला उपाध्यक्ष शेष नारायण लाल, संजय मिश्रा, संजय पासवान,उपेद्र रजक, सोमनाथ रजक,निर्मल राम, दुर्गा राम, अनिल राम, अशोक दास, श्रीवंत सारंगी,बिजय मेलगांडी,परवेद्रर चौहान, समरेश सिंह, राजेश गुप्ता,मदन विश्वकर्मा,कुमार विवेक,व काफी संख्या में वार्ड की महिला व पुरूष मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...