शहर में सड़क पर अतिक्रमण, जाम से लोग परेशान
चक्रधरपुर |चक्रधरपुर बाजार क्षेत्र के मुख्य वाणिज्यक क्षेत्रों में लगातार हो रहे अतिक्रमण से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इस क्षेत्र में छोटे से छोटा वाहन भी घुसने से जाम की स्थिति बन रही है। पोस्ट ऑफिस रोड, बाटा रोड व कपड़ा पट्टी में लगातार दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने से सड़क जाम हो रही है। इन क्षेत्रों में बार बार अतिक्रमण हटाने के बावजूद दोबारा अतिक्रमण कर लिया जाता है। इस मुख्य कारण प्रशासन का सुस्त रवैया ही है। क्योंकी अतिक्रमण मुक्त करने बाद प्रशासन द्वारा किसी तरह की कार्रवाई दोबारा अतिक्रमण करने पर नहीं किया जाता है। प्रशासन के सुस्त रवैये से दुकानदारों द्वारा हठधर्मी दिखा कर बार-बार अतिक्रमण किया जाता है। कुछ माह पहले ही नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर इन क्षेत्रों को मुक्त करवाया गया था।