पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो बाइकों की टक्कर में आसनतलिया का युवक घायल

दो बाइकों की टक्कर में आसनतलिया का युवक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| टोकलो रोड में दो बाइक के टक्कर से आसनतलिया गांव का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आसनतलिया के बहादुर प्रधान, प्रदीप प्रधान के साथ बाइक से खरसावां जा रहा था। इसी दौरान टोकलो रोड में विपरीत दिशा से आ रहे दूसरा बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में बहादुर प्रधान को गंभीर चोटें आयी है। इधर, आसनतलिया के पास बाइक के आगे जानवर आने से अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जिसमें बाइक सवार रतन केराई, विशाल तैयसुम, रगिस्तान केराई को चोटे आई है। तीनों केरा पंचायत के आरंगा गांव के रहने वाले हैं। बाइक में तीन युवक सवार होकर चक्रधरपुर बाजार आ रहे थे।

खबरें और भी हैं...