भगवती मंदिर में ब्राह्मण समाज का सामूहिक व्रतोपनयन
चक्रधरपुर| सोमवार को मां भगवती केरा के मंदिर प्रांगण मे मां भगवती के पीठ में आचार्य गौरांग नंदा के सानिध्य में ब्राह्मण समाज द्वारा सामूहिक व्रतोपनयन (जनेऊ) का किया गया। दो बच्चों को व्रतोपनयन हुआ। कार्यक्रम में केरा गांव के एक बच्चा जो जन्म से अंधा है गणेश्वर त्रिपाठी, पिता स्व पशुपति त्रिपाठी तथा सोमेंद्र दीक्षित, पिता भवानी शंकर दीक्षित ग्राम बाईपीड़ का व्रतोपनयन हुआ।। गणेश्वर त्रिपाठी का व्रतोपनयन देखने के लिए काफी लोग मंदिर पहुंचे थे। गणेश्वर का व्रतोपनयन उसके पिता का बड़े भाई धनेश्वर त्रिपाठी कर्ता बनकर जनेऊ कराया। सुमिता होता फाउडेंशन के अध्यक्ष सदानंद होता ने बताया कि इस बार मंदिर प्रांगण मे सामूहिक व्रतोपनयन कार्यक्रम प्रथम बार हुआ है।