पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छऊ नृत्य पर कलाकारों ने पेश की पौराणिक कथा

छऊ नृत्य पर कलाकारों ने पेश की पौराणिक कथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| चैत पर्व के अवसर पर सिकिदीकी गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य रखा गया था। इसमें छऊ नृत्य कलाकारों ने पौराणिक कथाओं को दर्शाया। कलाकारों ने छऊ नृत्य के माध्यम से गणेश बंदना, माया कृष्ण, हरिश चंद्र राजा, जय मां मनसा, मां मंगला, लव कुश, जराशन बोद्ध आदि कहानी को दर्शाया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में आजसू विधानसभा प्रभारी रामलाल मुंडा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमारा यह छऊ कला पुरानी कथाओं से जुड़ी है और यह हमारा धरोहर है। कार्यक्रम को मनोज महतो, चामारु महतो, रासबिहारी महतो, प्रदीप महतो, दिनेश महतो, मोती महतो, राजेश महतो, मंशु महतो,शंकर महतो आदि ने सफल बनाया।

खबरें और भी हैं...