ट्रेन की सीट पर बैठने को लेकर दो लोगों में झड़प जीआरपी ने पकड़ा
बुधवार शाम को हावड़ा मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस मे सीट पर बैठने को लेकर दो व्यक्तियों में मारपीट हो गई। जिसके बाद चक्रधरपुर में दोनों यात्रियों को जीआरपी द्वारा पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार हावड़ा से मुंबई जा रहे मो शाहिद शेख एवं टाटा से दुर्ग जा रहे रमेश पाल के बीच झड़प हो गई। इसके बाद दोनों को पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया गया।