पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैसे के लोभ में कब्रिस्तान खोदकर उठा रहे थे बालू, मुखी समाज ने किया विरोध

पैसे के लोभ में कब्रिस्तान खोदकर उठा रहे थे बालू, मुखी समाज ने किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नदी उस पार स्थित मुखी समाज की कब्रिस्तान की जमीन से पैसे के लोभ में लोगों ने बालू उठाकर बर्बाद कर दिया है। जिसका हाल में मुखी समाज ने विरोध जताया था। इस पर अंचल कार्यालय की ओर से संज्ञान लेते हुए दो कर्मचारियों ने जांच की है। जिसके बाद कब्रिस्तान के समीप बालू खुदाई कर बेचने की रिपोर्ट एसडीओ को देंगे। जानकारी के अनुसार कुदरसाही स्थित खाली पड़े मैदान में बालू की खुदाई शुरू हुई। यह स्थान नदी किनारे है। इसके एवज में कुदरसाही के कई युवक संगठन बनाकर प्रति ट्रैक्टर 150 रुपए लेने लगे। जिसके बाद खुदाई का दायरा बढ़ता गया। इस क्रम में मुखी समाज की कब्रिस्तान को भी खोदने लगे। इस दौरान कब्रिस्तान से पुराने कंकाल भी निकले। इधर इस घटना का विरोध मुखी समाज द्वारा किया गया है। हालांकि मुखी समाज के हंगामे के बाद बालू उठाव बंद है। वार्ड पार्षद प्रीति होरो ने बताया कि नदी पार में मुखी समाज की कब्रिस्तान है। जहां बालू की खुदाई हो रही थी। जिसका समाज ने विरोध किया है। इसके बाद एसडीओ पोड़ाहाट ने संज्ञान लेते हुए अंचल के कर्मचारियों को भेजा था।

खबरें और भी हैं...