एफिशिएंसी अवार्ड लेने डीआरएम गए गार्डेनरीच
चक्रधरपुर|बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक छत्रशाल सिंह रेल मंडल को मिलने वाले एफिशिएंसी अवार्ड लेने के लिए गार्डेनरीच गए। इस वर्ष चक्रधरपुर रेल मंडल को 12 इफिशन्सी शील्ड प्राप्त हुआ है। 19 अप्रैल को गार्डेनरीच कोलकाता के रविन्द्र सदन में 63 वां वार्षिक रेल सप्ताह समारोह में यह इफिशन्सी शील्ड प्रदान किया जाएगा।
चक्रधरपुर : नगर परिषद बोर्ड की बैठक 25 अप्रैल को
चक्रधरपुर| चक्रधरपुर नगर परिषद बोर्ड की बैठक 25 अप्रैल को होना है। बैठक में शहरी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्य योजनाओं पर चर्चा होगी। वहीं मुख्य रूप से बैठक में शहरी जलापूर्ति योजना के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। पूसालोटा में जलापूर्ति योजना को लेकर हो रहे अवरोध को कैसे दूर किया जाए। इसको लेकर चर्चा की जाएगी।