पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चक्रधरपुर नहीं झारसुगड़ा बनेगा मॉडल स्टेशन

चक्रधरपुर नहीं झारसुगड़ा बनेगा मॉडल स्टेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के तौर पर विकसित करने को लेकर पिछले 20 मार्च को जनसंपर्क अधिकारी सीनियर डीसीएम भास्कर ने जानकारी दी थी, लेकिन यह जानकारी गलत थी। बताया गया था कि चक्रधरपुर को मॉडल स्टेशन बनाने को लेकर बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है। लेकिन कॉन्फ्रेंस के 30 दिन बाद ही बताया कि सीकेपी स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनने का प्रपोजल को बदल दिया गया है। यह प्रपोजल अब झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन चला गया है। अब झारसुगुडा को मॉडल स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस पर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम भास्कर ने हामी भरते हुए कहा कि सीकेपी स्टेशन में विकास कार्य चलता रहेगा। आने वाले दिनों में कई बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ेगी। दो नंबर प्लेटफार्म इंट्री गेट से जोड़ने की योजना है।

क्यों हुआ प्रपोजल में बदलाव

जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए 20 करोड़ रुपए खर्च करने थे। इसके लिए नवंबर 2018 तक का समय दिया गया था। मंडल को समय के हिसाब से कार्य दिखाना मुश्किल हो रहा था। कम समय में काफी कार्य करना था। जो मुश्किल था। इस लिए प्रपोजल बदल दिया गया है।

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने के प्रपोजल के बदलाव के संबंध में मुझे कुछ जानकारी नहीं मिली है। - एस घोष, सीपीआरओ, दक्षिण पूर्व रेलवे।

प्रपोजल का बदलाव किया गया है, लेकिन सीकेपी स्टेशन के विकास में कोई कमी नहीं की जाएगी। कई प्रस्ताव बोर्ड के पास भेजे गए हैं। - भास्कर, सीनियर डीसीएम, चक्रधरपुर रेल मंडल।

खबरें और भी हैं...