पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब समाज के लिए विनाशक, इसका हर हाल में करें परित्याग : शशिभूषण

शराब समाज के लिए विनाशक, इसका हर हाल में करें परित्याग : शशिभूषण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को देवगांव के कोलसाई में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें कई समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में विधायक शशिभूषण सामड़ और मुखिया शांति देवी उपस्थित थीं। विधायक ने कहा कि नशापान को छोड़ लोग शिक्षित बनें। शराब समाज का विनाशक है। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक श्री सामड़ से गांव में डीप बोरिंग, जलमीनार, चापाकल, पांच सौ फीट पीसीसी सड़क व नाली निर्माण करने की मांग की। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए विधायक श्री सामड़ ने कहा कि विधायक निधि से पीसीसी सड़क और नाली का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। बैठक में लोगों का आधार कार्ड बनाने व संशोधन करने, अनुमंडल अस्पताल में शिविर लगाकर दिव्यांगों की जांच करने, वृद्धा, विधवा व दिव्यांगों को पेंशन का लाभ दिलाने,ओड़िया मध्य विद्यालय देवगांव में शिक्षकों की बहाल करने की मांग की गई। बैठक में उप मुखिया अब्बास अली, वार्ड सदस्य मुक्ता जामुदा, भीमसेन होनहागा, सरोज प्रधान, नकुल चंद्र महतो आदि थे।

देवगांव के कोलसाई में बैठक कर ग्रामीणों से वार्ता करते विधायक ।

खबरें और भी हैं...