30 तक चलेगा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
चक्रधरपुर| चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में विभाग द्वारा 20 मार्च से चल रहे सफाई जागरूकता अभियान का समापन 30 अप्रैल को होगा। इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों व मुहल्लों में लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को भी आम लोगों के घर-घर जाकर सूखे न गीले कचरे को अलग अलग डिब्बे में रखने के लिए लोगों को बताया गया। इसके अलावा लोगों को डोर-टू-डोर कचरा उठाव के बारे में बताया। वहीं नगर प्रबंधक विपिन टोप्पो ने बताया कि 20 मार्च से चल रहा जागरूकता अभियान 30 अप्रैल को समापन होगा।