पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांवों में चापाकलों का गिर रहा है वाटर लेबल 700 सौ चापाकलों पर खर्च होगा Rs.7.11 करोड़

गांवों में चापाकलों का गिर रहा है वाटर लेबल 700 सौ चापाकलों पर खर्च होगा Rs.7.11 करोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल संरक्षण की कमी के कारण पोड़ाहाट अनुमंडल क्षेत्र में लगातार जलस्तर घट रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के चापाकल सूखने लगे हैं। इस कारण गांवों में पानी की समस्या बढ़ने लगी है। इसका असर अप्रैल महीने में ही दिखने लगा है, जबकि गर्मी का पूरा मौसम बाकी है। इधर, शहरी क्षेत्र में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल में स्थित से जलमीनार से शहर की आधा आबादी को पानी की सप्लाई होती है, लेकिन पिछले एक महीने से पानी सप्लाई में समस्या आ गई है। जरूरत से कम पानी सप्लाई हो रही है, वह भी सिर्फ सुबह के समय। एक घंटे पानी सप्लाई की जगह सिर्फ 10 मिनट ही पानी छोड़ा जा रहा है। इस कारण शहर के सभी क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गर्मी में लोगों को पानी की समस्या हो रही है। चापाकलों का जलस्तर गिरने लगा है। अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े 700 चापाकलों पर पीएचइडी 7.11 करोड़ रुपए खर्च करनेवाला है।

बनाए जाएंगे खराब पड़े चापाकल

पेयजल विहीन टोलों में सड़े हुए राइजर पाइप के कारण बंद नलकूपों को बदल कर चालू करने की योजना है। पोड़ाहाट अनुमंडल के सात प्रखंडों में 700 चापाकल खराब हैं। उन चापाकलों की मरम्मत पर 7,11,5500 रुपए खर्च होंगे। इसकी स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। एक चापाकल पर 10,165 रुपए खर्च होंगे। इन चापाकलों के बनने से ग्रामीण क्षेत्र की जल समस्या दूर हो जाएगा।

कहां कितने चापकल खराब

चक्रधरपुर : 145

बंदगांव : 116

सोनुवा : 107

गोइलकेरा : 104

गुदड़ी : 49

मनोहरपुर : 107

आनंदपुर : 72

जलस्तर घटने से यहां के चापाकल हुए बंद

जलस्तर नीचे जाने से पोड़ाहाट अनुमंडल के विभिन्न जगहों के चापाकल बंद हो गये हैं। इन चापाकलों के पास नया चापाकल गाड़ने के लिए विभाग स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा है। करीबन 315 चापाकल गाड़ने की प्रस्ताव है। लेकिन चक्रधरपुर प्रखंड के बाईपी पंचायत टोटादरी गांव के यात्रागुटू, बंदगांव के मतलोग प्रावि, टेबो कोटगारा के प्रावि, मेरमगुटू के हथनादा प्रावि, सोनुवा के सोपापोस बाजार टोला,बनुआ तालाब, रुपापोस उमवि, गोइलकेरा तरकट अमझरण स्कूल, अमझरण कोचाटोला, खास, डेरुवा स्कूल, आदिवासी छात्रावास की चापाकल सुख गये हैं।

दिन में सिर्फ एक टाईम पानी की सप्लाई

पीएचईडी में अवस्थित जलमीनार से सिर्फ सुबह के समय एक टाइम पानी का सप्लाई हो रहा है। वह भी लगातार पानी सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान है। पिछले एक महीने से पानी की सप्लाई कम कर दी गई है। ऐसा मशीन के खराबी के कारण हुई है।

राइजर पाइप के कारण अनुमंडल के 700 चापाकल बंद हो गए हैं। उन चापाकलों को मरम्मत कर उन्हें चालू करने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने से राइजर पाइप बदल कर चालू कराया जाएगा। वैसे जहां भी चापाकल खराब हैं, सूचना मिलने पर उनकी मरम्मत की जा रही है। - संजय कुमार, कनीय अभियता, पीएचईडी चक्रधरपुर

खबरें और भी हैं...