परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा
बुधवार को परशुराम जयंती के अवसर पर बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर से ब्राह्मण एकता मंच की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए जिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शोभा यात्रा के दौरान भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल थे। शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर पुराना रांची रोड, भगत सिंह चौक, थाना रोड, पुरानी बस्ती, राजबाडी़ रोड, पवन चौक, भारत भवन चौक, स्टेशन रोड के रास्ते आरई कॉलोनी, इतवारी बाजार, कुसुमकुंज के रास्ते वापस बाटा रोड हनुमान मंदिर में आकर शोभा यात्रा संपन्न हुई। सुबह हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाजे गाजे के साथ केसरिया पताका लहराते शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में कमलदेव गिरि, संजय मिश्रा, सुरेश शर्मा, राजेश शर्मा, राजेश शुक्ला, सुभाष तिवारी, उमा गिरि, ओमप्रकाश पांडे, पंकज पांडे, कृष्णा दुबे, अनूप दुबे, राहुल पांडे, शिव दीक्षित, पवन शंकर पांडे, रामचंद्र पाठक, कमल पति, अश्विनी पाठक, लक्ष्मीकांत दुबे, विकास मिश्रा, नवल पांडे, अजय शर्मा आदि मौजूद थे।
हनुमान मंदिर से ब्राह्मण एकता मंच की ओर से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग हुए शामिल
चक्रधरपुर।परशुराम जयंती पर शोभायात्रा के दौरान शंखनाद करते लोग।
चक्रधरपुर। शोभा यात्रा में बाइक सवार भी हुए शामिल।