पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 करोड़ के इनामी नक्सली किशन और मिसिर बेसरा को पुलिस ने घेरा

1 करोड़ के इनामी नक्सली किशन और मिसिर बेसरा को पुलिस ने घेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |गोइलकेरा (जमशेदपुर)

चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सांगाजाटा जंगल में पुलिस, सीआरपीएफ व कोबरा जवानों की टीम ने एक करोड़ के इनामी नक्सली किशन व मिसिर बेसरा को घेर लिया है। यहां सर्च आॅपरेशन चला रहे ज व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। घायलों को हेलीकाॅप्टर से रांची भेजा गया। मुठभेड़ रविवार की तड़के सुबह से ही शुरू हुई, जो दोपहर तक जारी रही। दोपहर तक नक्सलियों व पुलिस की छह बार मुठभेड़ हुई। सैकड़ों राउंड गोलियां चलीं।

आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल

नक्सल अभियान दौरान कोबरा के जवान।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार से पुलिस व सीआरपीएफ की ओर से सांगाजाटा, बाईहातु, बोरोई के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चल रहा था। रविवार सुबह सोनुवा थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा के नेतृत्व में ऑपरेशन चला रही पुलिस व सीआरपीएफ पर नक्सलियों ने घात लगा कर हमला किया। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। सीआरपीएफ व कोबरा जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया। घेराबंदी में बाईहातु गांव के पास नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया। देर शाम तक पुलिस, सीआरपीएफ व कोबरा जवानों ने मोर्चा संभाले रखा था। रांची व चाईबासा से सर्च आॅपरेशन पर पुलिस के वरीय अधिकारी नजर रख रहे हैं।

हेलीकॉप्टर से पहुंचे जवान

मुठभेड़ में पुलिस टीम की मदद के लिए रांची से कोबरा के जवानों को गोइलकेरा व सोनुवा पहुंचाया गया। पांच हेलीकाॅप्टर से 75 जवानों को गोइलकेरा लाया गया। वहीं, सोनुवा में दो हेलीकाॅटर से 30 जवान उतरे। डीएसपी सकलदेव राम, अभियान एसपी मनीष रमन व थाना प्रभारी शशिभूषण चौधरी जवानों को लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

50 से अधिक नक्सली हैं

बताया जा रहा है कि 50 से अधिक नक्सली पुलिस से मुठभेड़ कर रहे हैं। इनमें एक करोड़ के इनामी नक्सली किशन और मिसिर बेसरा भी शामिल है। मुठभेड़ के बाद इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को मिलते ही चक्रधरपुर और चाईबासा से बड़ी तादाद में सीआरपीएफ और कोबरा के जवानों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

खबरें और भी हैं...