पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुल्हाड़ी से मारकर घायल करने के मामले में 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज , 2 को भेजा जेल

कुल्हाड़ी से मारकर घायल करने के मामले में 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज , 2 को भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| चक्रधरपुर के टोकलो क्षेत्र मे दो व्यक्तियों के झगड़े में बीच बचाव करने गए गंगाराम सोय को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर देने के मामले में 7 लोगों के विरुद्ध टोकलो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में गंगाराम सोय द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया कि 26 मार्च 2018 को विजय नाग और चंबा हेम्ब्रम चरीबा नाग से झगड़ा कर रहे थे। इस झगड़े में बीच-बचाव करने गये गंगाराम सोय को कुल्हाड़ी से वार कर जख्मी कर दिया गया। उसे इलाज के लिए जमशेदपुर में दाखिल कराया गया था। इस घटना के 20 दिन बाद टोकलो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें विजय नाग , काटेराम नाग, बुधराम नाग,बुधराम हेम्ब्रम, टांगरा गोप , चंबा हेम्ब्रम और रामसिंह नाग का नाम शामिल है।

खबरें और भी हैं...