शहरी जलापूर्ती योजना को लेकर 17 को बैठक
चक्रधरपुर शहरी जलापूर्ती योजना को लेकर मंगलवार 17 अप्रैल को पूसालोटा गांव में नगर परिषद अध्यक्ष केडी साह की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस बैठक में पूसालोटा में बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जमीन विवाद को ग्रामीणों के साथ सुलझाया जाएगा। मालूम हो कि बैठक रविवार को होना था। लेकिन केरा मेला होने के वजह बैठक टाल दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों की सहती से मंगलवार को अगली तिथि तय की गई है।