पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों को झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप

ग्रामीणों को झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| शुक्रवार को विजय सिंह सामाड ने राज्यपाल के नाम अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट को पत्र सौंपा है। इसमें 2 अप्रैल 2018 को एसटी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में उच्च न्यायालय द्वारा संशोधन किए जाने के विरुद्ध जन आंदोलन के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को झूठा केस में फंसाने का आरोप लगाया है। इसमें कहा है कि जन मानस की भावना के विरुद्ध लिए गए उच्चतम न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध हम सभी ग्रामवासियों ने संविधान सम्मत प्राप्त अधिकार के तहत आंदोलन के दौरान न तो किसी प्रकार की हिंसात्मक घटना हुई, न ही किसी दुकान को बंद कराया गया। इसके बाद भी केस में फंसाया गया।

खबरें और भी हैं...