रेलवे ने शुरू किया जुगसलाई आरओबी के पिलर का काम
जुगसलाई फाटक के पास रेल ओवरब्रिज का काम शुरू हो गया है। जुगसलाई आरओबी का निर्माण रेलवे और राज्य सरकार के साझा समझौता के तौर पर किया जा रहा है। इसमें रेलवे प्रशासन रेल ट्रैक के पास और ट्रैक के ऊपर सारे निर्माण कार्य को खुद पूरा करेगी। ओवरब्रिज के लिए पिलर बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके पूर्व रेलवे ने यहां की मिट्टी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजी थी। जांच में मिट्टी ब्रिज बनाने के अनुकूल पाई गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रेलवे ने पिलर निर्माण कार्य आरंभ किया। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सह प्रवक्ता भास्कर ने बताया- रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के माध्यम से टेंडर कर काम शुरू कर दिया है। इस साल के अंत में काम पूरा होने की संभावना है। कर्नाटक की ठेका कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है। रेलवे अपने हिस्से के काम में 5.99 करोड़ खर्च करेगी। ओवरब्रिज के एप्रोच रोड व अन्य कंस्ट्रक्शन वर्क का जिम्मा पथ निर्माण विभाग का है।
329.15 मीटर लंबा और 13.80 मीटर चौड़ा होगा ओवरब्रिज
5.99 करोड़ रुपए रेलवे करेगी खर्च
10.30 करोड़ एप्रोच रोड व अन्य निर्माण कार्य में पथ निर्माण विभाग खर्च करेगा
कैसा होगा आरआेबी
329.15 मीटर लंबा
13.80 मीटर चौड़ा
4542.27 वर्गमीटर क्षेत्र होगा ब्रिज का दायरा