21 को नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा होगी
चाईबासा| आगामी 21 अप्रैल को जवाहर नवोदय विद्यालय की वर्ष 2018 की चयन परीक्षा होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि इस चयन परीक्षा के लिए चाईबासा में छह और चक्रधरपुर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।