बोनाफाइड सर्टिफिकेट से मिलेगा शिक्षा भत्ता
चक्रधरपुर | मंगलवार को दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल चक्रधरपुर मंडल के वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर से मिल कर रेलकर्मियो के बच्चों को शिक्षा भत्ता के भुगतान पर लंबी चर्चा की। इसमें भत्ता से संबंधित समस्या को दूर करते हुए यह निर्णय हुआ कि अप्रैल 2017 से जून 2017 तक 1500 रु प्रतिमाह के दर पर व जुलाई 2017 से मार्च 2018 के अवधि में 2,250 रु प्रति माह की दर से भुगतान किया जाएगा। सातवें वेतन आयोग के आदेश के आधार पर रेलवे बोर्ड ने जुलाई 2018 से शिक्षा भत्ता को 1500 से बढ़ा कर 2,250 कर दिया था। भुगतान कि प्रक्रिया को भी सरल करते हुए सिर्फ स्कूल के बोनाफाइड सर्टिफिकेट पर ही भुगतान करने का निर्देश दिया।