अब स्नातक पास रेलकर्मियों को पदोन्नति का मिलेगा मौका
24 तक शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश
बीए पास रेलकर्मी बन सकेंगे गुड्स गॉर्ड
भास्कर न्यूज| चक्रधरपुर
चक्रधरपुर मंडल में 15 प्रतिशत एलडीसीई कोटा में 138 गुड्स गॉर्ड के पदोन्नति का मौका रेलवे ने दिया है। इससे पहले 29 जनवरी 2018 तक आवेदन देने की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन समय पर आवेदन नहीं जमा कर पाए थे। अब पुन: कार्मिक विभाग रेलवे नोटिस जारी करते हुए 24 अप्रैल तक शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया है। मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा बताते हैं कि मेंस कांग्रेस ने इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया था कि दोबारा मौका दिया जाये।जिसके बाद सभी कर्मचारियों के हित मे 24 अप्रैल 2018 तक अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करने के साथ साथ पुनः आवेदन करने का निर्देश कार्मिक विभाग ने जारी कर दी है। मिश्रा ने कहा कि परिचालन व वाणिज्य विभाग में कार्यरत 1900 और 2400 ग्रेड पे वाले बीए पास रेलकर्मियों को गुड्स गॉर्ड बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।