सोनुवा-चक्रधरपुर मार्ग दो घंटे तक जाम रहा
सोनुआ| सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क के बैधमारा रेल फाटक के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक दस चक्का वाला ट्रक एवं एक हाईवा का ब्रेक डाउन हो गया। इससे मुख्य सड़क में जाम की स्थिति हो गई। करीब दो घंटे तक सड़क में यह स्थिति बनी रही। बड़े वाहनों का पार होना बंद हो गया था, जबकि छोटे चारपहिये वाहन भी मुश्किल से पार हो रहे थे। करीब सुबह दस बजे किसी तरह ट्रकों को ठीक किया गया। जिसके बाद सड़क में वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ। इस बीच करीब दो घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।