पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चक्का जाम को लेकर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

चक्का जाम को लेकर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18 अप्रैल को अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोगों द्वारा संभावित चक्का जाम करने को लेकर विशेष शाखा की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट द्वारा उक्त परिप्रेक्ष्य में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त किए गए हैं। उक्त प्रस्तावित बंद एवं चक्का जाम के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा रेल/ सड़क यातायात बाधित किए जाने तथा सरकारी भवनों एवं कार्यालयों को क्षति पहुंचाए जाने की संभावना को देखते हुए यह तैयारियां की गई है। 22 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किया गया है। इसके साथ ही फोर्स भी तैनात रहेंगे।

ये हुए प्रतिनियुक्त

गुप्ता चौक में विनोद कुमार सिन्हा, अग्र परियोजना पदाधिकारी, गुदड़ी बाजार में अशोक कुमार, कनीय अभियंता आरईओ, चांदमारी हनुमान मंदिर में अभय कुमार, जेई जलपथ प्रमंडल, टोकलो रोड शितला मंदिर में सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक, बाटा रोड में जय प्रकाश मंडल, जेई आरईओ, भगत सिंह चौक में संतोष मुर्मू जेई जलपथ प्रमंडल, चेकनाका के पास में अभिमन्यु कुमार, जेई जलपथ प्रमंडल, भारत भवन चौक में सरोज कुमार सहायक अभियंता जलपथ प्रमंडल, एतवारी बाजार में अशोक कुमार सिंह, जेई आरईओ, केरा मोड़ में हरि नंदन रजक जेई आरईओ, उलीडीह मोड़ में श्याम किशोर सिंह, बड़ोदा पुल में राम कुमार बेदिया, सहायक अभियंता जलपथ प्रमंडल, गश्ती दल संख्या एक रेलवे फाटक से उत्तर समूचा शहरी क्षेत्र में रामनारायण सिंह बीडीओ, गश्ती दल संख्या 2 रेलवे फाटक से दक्षित समूचा शहरी क्षेत्र में अमर जॉन आईंद सीओ, सोनुवा बाजार में विरेंद्र हेंब्रम जेई सोनुवा प्रखंड, गोइलकेरा बाजार में डोमन मुची प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, मनोहरपुर बाजार परिसर में प्रवीण कुमार जेई मनोहरपुर प्रखंड में प्रतिनियुक्त हुए हैं।

खबरें और भी हैं...