पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुखिया संघ के अध्यक्ष बने सोमा, सचिव बनीं मालती

मुखिया संघ के अध्यक्ष बने सोमा, सचिव बनीं मालती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को आसनतलिया पंचायत भवन में मुखिया राकेश जोंको की अध्यक्षता में झारखंड राज्य अनुसूचित क्षेत्र मुखिया संघ की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए मुखिया संघ प्रदेश कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से खूंटी क सोमा कैथा को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। जबकि सिमडेगा के भूषण बाड़ा को उपाध्यक्ष, सरायकेला-खरसावां के भीमसिंह मुंडा को महासचिव, पश्चिमी सिंहभूम की मालती गागराई को सचिव, गुमला के आलोक टोप्पो को उपसचिव, रांची की अनीता देवी को कोषाध्यक्ष, लोहरदगा के लखन असुर को उप कोषाध्यक्ष तथा लातेहार के सोहरयी भगत को प्रवक्ता घोषित किया गया। बाकि सभी मुखियाओं को सदस्य में रखा गया है। बैठक में मुखिया मेजों हेंब्रम, मंजुश्री तियू, पालो हांसदा, बाबुराम बारला, माधुरी जामुदा, राकेश जोंको, मालती गागराई, आदे मुंडा, सोमा कैथा आदि मौजूद थे।

अपने हक और अधिकार के लिए संघ की प्रदेश कमेटी का किया गठन

अनुसूचित क्षेत्र के मुखिया अब अपनी संवैधानिक हक एवं अधिकार के लिए गोलबंद होकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, प्रतिपक्ष नेता एवं सभी सांसदों समेत विभाग और पदाधिकारियों के समक्ष अपनी मांगों को रखने के लिए संघ का गठन किया है। जिसमें मुख्य रुप से अनुसूचित क्षेत्र में आने वाली पंचायतों को समग्र विकास के लिए विशेष पैकेज, मुखिया का मानदेय, भत्ता सुविधा एवं सुरक्षा को लागु कराना चाहते हैं। पंचायत कर्मियों पर संपूर्ण नियंत्रण सर्वेक्षण एवं पर्यवेक्षण करना है। क्षेत्र भ्रमण के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने एवं कम से कम एक करोड़ रुपए की जीवन बीमा एवं पांच लाख रुपए का मेडिकल बीमा योजना लागु करने, मुखियाओं पर किसी भी प्रकार का आरोप गठन के पहले मुखिया प्रतिनिधि के साथ पदाधिकारी द्वारा समीक्षा करना अनिवार्य करने, राज्य का गठन हुआ है।

खबरें और भी हैं...