परशुराम जयंती पर आज निकलेगी शोभा यात्रा
चक्रधरपुर|18 अप्रैल बुधवार को ब्राह्मण एकता मंच के द्वारा परशुराम जयंती पर शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर मंगलवार को साईं मंदिर परिसर में ब्राह्मण एकता मंच की बैठक मंच के अध्यक्ष रामचंद्र पाठक की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि बुधवार 18 अप्रैल को परशुराम जयंती पर बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से सुबह सात बजे भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकलेगी। यह पहला मौका है जब परशुरामजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा तम्बाकू पट्टी के रास्ते चांदमारी रोड, रानी शक्ति मंदिर, पोर्टर खोली, लोको कॉलोनी,स्टेशन रोड, भारत भवन, पवन चौक,पुरानी बस्ती, थाना रोड, भगत सिंह चौक,पुराना रांची रोड आदि स्थानों का भ्रमण करेगी। जिसमें सभी लोग बाइक व एक ट्रक में सवार रहेंगे।
साईं मंदिर परिसर में बैठक करते ब्राह्मण एकता मंच के सदस्य।