पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बनालता गोदामढ़ीपा मार्ग जर्जर, लोग परेशान

बनालता-गोदामढ़ीपा मार्ग जर्जर, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड अलग राज्य होने के बाद बनालता से लेकर गोदामढीपा गांव तक दर्जन भर गांव के लोगों को उम्मीद थी कि उनके गांव की सड़क पक्की हो जाएगी। लेकिन 18 साल में कई बार मापी होने के बावजूद गोदामढीपा से बनालता तक मात्र तीन किमी सड़क नहीं बन पा रही है। 20 साल पहले आरइओ की ओर से ग्रेड वन सड़क बनी थी। उसके बाद किसी भी विभाग ने नहीं पूछा। हाल ही में आरईओ चक्रधरपुर ने तीन से चार बार मापी की। डीपीआर बना लिया है। वहीं विशेष प्रमंडल की ओर से भी डीएमएफटी फंड से बनाने के लिए मापी की जा चुकी है। इसके बावजूद इस सड़क को बनाने की कोई सुगबुगाहट नहीं है। सड़क के आसपास के गांवों व कनेक्टिंग सड़कें पक्की हो गयी है। विधायक शशिभूषण सामड़ से ग्रामीण इस सड़क को बनाने के लिए गुहार लगा चुके हैं।

कौन-कौन गांव जुड़ेंगे

बनालता,पोनासी, दलकी, बंधकोचा, लोवासाई, सिमीदीरीमहतोसाई, गोदामढीपा के अलावे अन्य कई टोले व गांव शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...