- Hindi News
- National
- देश के अलग अलग हिस्सों में हो रहे दुष्कर्म के खिलाफ कैंडल लेकर सड़क पर उतरे शहर के लोग
देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे दुष्कर्म के खिलाफ कैंडल लेकर सड़क पर उतरे शहर के लोग
देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे दुष्कर्म के खिलाफ मंगलवार की शाम चक्रधरपुर शहर सड़क पर उतर आया। लोगों ने इन घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। पीड़ितों के लिए इंसाफ की मांग की। कैंडल मार्च की अपील नगर के अलग-अलग संगठनों ने की थी। इसके बाद खिदमत फाउंडेशन को प्रशासनिक सहमति के बाद मंगलवार देर शाम को स्कूली बच्चे, महिलाओं सहित गणमान्य लोग, समाजिक कार्यकर्ता, विधायक, राजनीतिक दल के नेता सड़क पर आ गए। कैंडल मार्च में सभी समुदाय के लोग शामिल रहे। कैंडल मार्च शहर के भारत भवन से निकलक भगत सिंह चौक पहुंचे। यहां से वापस लौट कर दुष्कर्म पीड़िताओं की तस्वीर के आगे इंसाफ के लिए मोमबत्ती जलाया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कैंडल हवा से बुझे नहीं, उसके लिए मोमबत्ती में कागज का कप लगा दिया गया था। हाथों में रेपिस्टों को सजा देने और पीड़िताओं को न्याय देने की मांग लिखी थी। कैंडल मार्च के दौरान एनएच 75 जाम हो गया। पवन चौक में मोमबत्ती जलाने के दौरान भारी भीड़ थी। इस कारण पवन चौक जाम हो गया। दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी हो गईं। मोमबत्ती जलाने के बाद धीरे-धीरे लोग आगे बढ़ने लगे, फिर जाम खत्म हो गया।
कैंडल मार्च में ये भी रहे - विधायक शशिभूषण सामाड, आजसू नेता रामलाल मुंडा, सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल के प्राचार्या अंजलिना फर्नांडो, एंथोनी फर्नांडो, श्रृजन महिला विकास मंच के सचिव नारगिस खातून, नितू साव, वार्ड पार्षद दिनेश जेना, मो फिरोज, मो अशरफ, तजम्मुल हुसैन, दुर्गा महतो ,खिदमत फाउंडेशन के सभी सदस्य आदि मौजूद थे।
कैंडल मार्च में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी समेत समाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल