डीआरएम ने किया बर्टन लेक सौंदर्यीकरण का शिलान्यास
चक्रधरपुर| चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम छत्रशाल सिंह ने सोमवार की रात को बर्टन लेक का विस्तारित एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उदघाटन शिलापट अनावरण कर किया। बर्टन लेक में फुटपाथ वे के अलावे रंगीन फववाारे , रात में बाेटिंग के लिए एलईडी लाईट लगेंगे। इस दाैरान डीअारएम छत्रसाल सिंह एवं सर्वो अध्यक्ष सुनीता सिंह के संग रेल अधिकारियों और सर्वो की सदस्यों ने 200 पौध रोपण किया। वहीं कार्यक्रम में स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का सोविनियर बुक और अखिल भारतीय नागरिक सुरक्षा शिविर का डीवीडी का विमोचन किया गया। गजल गायन कार्यक्रम भी रहा। मौके पर एडीआरएम अनूप कुमार हेंब्रम, सीनियर डीएसओ राजेश कुमार, सीनियर डीसीएम भास्कर, सीनियर डीओएम सत्यम प्रकाश सहित दर्जनों की संख्या में रेल अधिकारी और सर्वो की सदस्य मौजूद थे।