पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चक्रधरपुर विधायक ने हातनातोड़ांग में की बैठक

चक्रधरपुर विधायक ने हातनातोड़ांग में की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| मंगलवार को हातनातोड़ांग पंचायत भवन में झामुमो की पंचायत प्रभारी विश्वनाथ सामाड की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें विधायक शशिभूषण सामाड उपस्थित थे। बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल की समस्याओं को लेकर खराब पड़े चापाकल को बनाने की मांग की एवं नया चापाकल लगवाने की मांग की। बैठक में पशु चिकित्सालय का निर्माण करवाने एवं चिकित्सक उपलब्ध कराने की भी मांग उठी। ग्रामीणों ने विधायक से जलमीनार लगाने की मांग की है। समस्याओं को सुनने के बाद विधायक शशिभूषण सामड़ ने कहा कि नशापन छोड़े। नशा से हम भटक जाते हैं। नशे के कारण हम गलत कार्य कर बैठते हैं। बच्चे पढ़ लिख कर अपना अहम योगदान देंगे।

खबरें और भी हैं...