पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज अक्षय तृतीया, सुबह 9 से दोपहर साढ़े बारह बजे तक अमृत बेला, खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

आज अक्षय तृतीया, सुबह 9 से दोपहर साढ़े बारह बजे तक अमृत बेला, खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर शादी के साथ-साथ खरीदारी व नया व्यवसाय करने का सर्वश्रेष्ठ दिन है। लेकिन चक्रधरपुर बाजार में बहुत ज्यादा हलचल पहले से नहीं दिख रही है। इसके बावजूद दुकानदारों ने अपने स्तर पर तैयारी कर रखी है। बड़े शहरों की तर्ज पर यहां बाइक, गाड़ी व सोने चांदी पर कोई ऑफर नहीं चल रहा है। हीरो मोटर शो रूम के मालिक राजेंद्र सलुजा बताते हैं कि शादी को लेकर कई लोग बाइक की खरीदारी कर रहे है। अक्षय तृतीया को लेकर फिलहाल बाइक की बुकिंग नहीं है। वहीं सोना चांदी के कारोबारी सोनी वर्मन के अनुसार शादी को लेकर गहनों की ब्रिकी वैसी नही है, न ही किसी तरह का कोई ऑफर दिया गया है। हालांकि शादी विवाह को लेकर बाजार गरम है।

चक्रधरपुर बाजार में नहीं दिख रही ज्यादा भीड़, दुकानदारों ने भी नहीं की है खास तैयारी

खरीदारी के लिए उत्तम मुहूर्त

सुबह के 9 बजे से 12 :30 बजे अमृत बेला

दोपहर 3:20 से 7:45 बजे तक लाभ

रात्रि में 8 बजे से 11:30 बजे तक

इस अक्षय तृतीया पर विशेष फल प्राप्त होगा

दुर्गा मंदिर के पंडित रामजी दुबे के अनुसार इस दिन अबूझ मुहूर्त में शादी व्याह के अलावे नया व्यापार भवन भूमि वाहन की खरीदारी करने पर विशेष फल व सफलता मिलता है। मान्यता के अनुसार जहा स्वर्ण के आभूषण व धातु पर विष्णु भगवान व माता लक्ष्मी की अपार कृपा रहती है। जिससे अक्षय तृतीया में स्वर्ण के आभूषण की खरीदारी करने से कृपा बनी रहती है। अक्षय तृतीया के दिन होने वाले शादी के अवसर पर सोने के गहनो की पहले से ही बुंकिग करवा देते है।

खबरें और भी हैं...