पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दाता शाह बाबा का सालाना उर्स मना

दाता शाह बाबा का सालाना उर्स मना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के प्रसिद्घ सूफी फकीर हज़रत दाता शाह बाबा की याद में मंगलवार को मनोहरपुर में सालाना उर्स हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मनोहरपुर, आनंदपुर, चक्रधरपुर, चाईबासा, गोईलकेरा, सोनुआ, किरीबुरू, गुआ, जामदा के अलावा ओडिशा के जराइकेला, बिश्रा, राउरकेला व अन्य स्थानों से हजारों की संख्या में आए लोगों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी की और मन्नतें मांगी। वहीं लोगों ने मजार पर मन्नत के नाम पर धागे भी बांधे। इधर इस मौके पर विभिन्न संगठनों व समाजसेवियों द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। साथ ही कुरानखानी, गुसल व अन्य अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। जबकि इस मौके पर मजार व आसपास के इलाके में छोटे मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। साथ ही रात में यहां कव्वाली मुकाबला का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर कव्वाली का लुत्फ उठाया।

मजार पर चादरपोशी करते लोग।

खबरें और भी हैं...