पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हावड़ा में बिजली ठप, सीकेपी टाटा पैसेंजर रद्द

हावड़ा में बिजली ठप, सीकेपी-टाटा पैसेंजर रद्द

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंधी पानी के कारण हावड़ा स्टेशन पर बिजली ठप हो जाने के कारण बुधवार को चक्रधरपुर से टाटानगर के बीच चलने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। मंगलवार देर शाम को हावड़ा स्टेशन पर आंधी तूफान के बीच कई जगहों पर ओएचई तार टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए। इस वजह से बुधवार को हावड़ा-आद्रा-चक्रधरपुर पैसेंजर सुबह 9 बजकर 20 मिनट की जगह दिन के 1 बजकर 42 मिनट पर चक्रधरपुर पहुंची। इसी ट्रेन के रेक का उपयोग सीकेपी-टाटा पैसेंजर के लिए किया जाता है। रैक की कमी की वजह से उक्त ट्रेन को रद्द करना पड़ा। वहीं हावड़ा स्टेशन पर मंगलवार देर शाम को आई आंधी के कारण लगभग साढ़े चार घंटे तक हावड़ा स्टेशन पर विद्युत सप्लाई पूरी तरह से ठप रही। इसके कारण कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी लगभग चार से पांच घंटे विलंब से चलीं। मंगलवार को पहुंचने वाली कई ट्रेनें बुधवार को सुबह चक्रधरपुर पहुंची। अधिकतर ट्रेनें 4 से 5 घंटे विलंब से चलीं। इस दौरान यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्री रात को ही स्टेशन आकर वापस लौट गए।

12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस लगभग 8 घंटे विलंब से बुधवार के दिन 1 बजकर 33 मिनट पर चक्रधरपुर पहुंची। मुंबई मेल एक्सप्रेस लगभग 8 घंटे 35 मिनट विलंब से बुधवार को 12 बजकर 35 मिनट पर चक्रधरपुर पहुंची। ज्ञानेश्वरी हावड़ा जगदलपुर एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे विलंब सुबह 6 बजे चक्रधरपुर पहुंची। हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे विलंब सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर चक्रधरपुर पहुंची। हावड़ा-हापा एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे 20 मिनट विलंब सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर चक्रधरपुर पहुंची।

ये ट्रेनें हुई विलंब

तेज आंधी तूफान के बीच कई जगहों पर ओएचई तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसे ठीक करने में लगभग साढ़े चार घंटे का समय लग गया। इस दौरान स्टेशन पर विद्युत सप्लाई बंद रही।- एस घोष, सीपीआरओ, दक्षिण पूर्व रेलवे।

खबरें और भी हैं...