मंडल के 26 रेल कर्मियों को मिलेगा जीएम अवार्ड
19 अप्रैल को 63 वां रेलवे सप्ताह कार्यक्रम गार्डेनरीच में आयोजित होगा। जिसमें चक्रधरपुर मंडल के 26 रेल कर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए जीएम अवार्ड से नवाजा जाएगा। चक्रधरपुर मंडल के डीईएन (ईस्ट) सुशील कुमार सौरव, एआरएम बंडामुंडा के नरेन्द्र कुमार, डीईई टीआरएस वन टाटानगर के जीत राम, आदित्यपुर के ट्रैकमैन रमेश चन्द्र महतो, चक्रधरपुर के ट्रैकमैन जवाहर लाल गौराई, जामकुंडीया के प्वाइंटस मेन प्रिय रंजन कुमार, चक्रधरपुर के जयश्री सैनी, टाटानगर के लाल बहादुर सिंह, दुमित्रा के प्वाइंटसमेन लालू यादव, सीनी के गिरिधर कुमार, चक्रधरपुर के सीनियर क्लर्क सुदिप्ता रोय, झारसुगुडा के प्रेम लाल नाग, बंडामुंडा के एके पाधे, कुशल टिर्की, गंगा सागर राम, सदानंद पासवान, विमलगढ़ के बी लक्ष्मण राव, टाटा के सीसीआई ओवी यादव, जराईकेला के प्रलय गिरी, चक्रधरपुर के सिगरय माझी, चीफ मेट्रोन दुलारी कोनगराई, बॉडी बिल्डर राम निवास, चंदन कुमार, रविन्द्र कुरा, ललित मोहन मिश्रा, गोपाल वर्णवाल को जीएम अवार्ड से नवाजा जाएगा।