पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल निदेशक हत्याकांड में अारोपी की जमानत खारिज

स्कूल निदेशक हत्याकांड में अारोपी की जमानत खारिज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| चक्रधरपुर के निर्मला स्कूल के निदेशक अमिताभ चटर्जी उर्फ बॉबी की घर मे गला काटकर हत्या कर देने के मामले में उनके भतीजे प्रमाण चटर्जी की पोड़ाहाट अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। 26 अप्रैल की रात घटना को अंजाम देने के बाद से प्रमाण चटर्जी पुलिस की नजर से भागा फिर रहा था। बुधवार को प्रमाण चटर्जी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में मृतक अमिताभ चटर्जी उर्फ बॉबी के भाई प्रवीर चटर्जी को घटना के दूसरे दिन 27 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

खबरें और भी हैं...