चाईबासा| भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने दावा किया है कि सांसद लक्ष्मण गिलुवा का 4 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। उन्होंने यह बातें गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत करने के क्रम में कही। उन्होंने कहा कि सांसद के 4 साल के कार्यकाल के दौरान संसदीय क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सड़कें, चेक डैम, रेल ओवरब्रिज के अलावा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी जन-जन तक पहुंचाने का काम हुआ है। उन्होंने कहा है कि स्कूलों के विलय के मामले में भी रोक लगाने में सांसद गिलुवा का प्रयास सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि सांसद लक्ष्मण गिलुवा के कार्यकाल में विगत 35 वर्षों से चले आ रहे चक्रधरपुर रेलवे ओवरब्रिज का सपना पूरा हो चुका है।