पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुरंतो का पेंटा व ओवरहेड वायर टूटा, 1 घंटे रुकी रही

दुरंतो का पेंटा व ओवरहेड वायर टूटा, 1 घंटे रुकी रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के आईबी सिग्नल के समीप ट्रेन नंबर 12261 डाउन मुंबई सीएसटीएम हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में लगे इंजन का पेंटो और ओवरहेड वायर (25 हजार वोल्ट करंट प्रवाहित होने वाल ओएचई वायर) तेज बारिश के कारण टूट गया। इस कारण दुरंतो एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक आईबी सिग्नल में खड़ी रही। इस दौरान डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। चक्रधरपुर से टाटानगर की ओर जाने वाली मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेनों को सिंगल लाइन वर्क कर अप लाइन से चलाया गया। यह घटना गुरूवार की दोपहर तीन बज कर 25 मिनट की है। जानकारी के अनुसार दोपहर को अचानक मौसम में बदलाव आया। जिससे तेज आंधी के साथ वर्षा हुई। इस दौरान दुरंतो एक्सप्रेस टाटानगर की ओर तेज रफतार में जा रही थी। आईबी सिग्नल के समीप किलोमीटर पोल नंबर 305 का 30 के समीप दुरंतो का इंजन में लगे पीछे का पेंटो ओएचई वायर में फस कर टूट गया। जिस वजह से ट्रेन वहीं खड़ी हो गई। ट्रेक्शन विभाग के कर्मियों ने ओएचई वायर को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन को हावड़ा के लिए रवाना किया गया।

खबरें और भी हैं...