टेबो घाटी में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल
बंदगांव| टेबो थाना के एनएच 75 के कांडेयांग में दो वाहनों के टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडल अस्पताल ने उसे टाटा रेफर कर दिया है। गुरुवार सुबह 8 बजे 58 वर्षीय मारकुष आईन ने तोरपा से चाईबासा सुपलसाई अपने घर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान चाईबासा से रांची की 407 वाहन जा रहा था।