24 से मनाया जाएगा जल संरक्षण सप्ताह
चक्रधरपुर| 24 मई से झारखंड में जल संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जल संरक्षण सप्ताह के आयोजन के लिए कृषि , पशुपालन व सहकारिता विभाग से इस दौरान अभियान चलाने का आदेश जिला भूमि सरंक्षण पदाधिकारी कालीपदो महतो को दी गई है। जल संरक्षण सप्ताह के दौरान पूरे राज्य में दो हजार तालाब की खुदाई का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत जिला में दो सौ तालाब की खुदाई की जाएगी।