पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जून के पहले सप्ताह में टाटा राउरकेला डीएमयू ट्रेन

जून के पहले सप्ताह में टाटा-राउरकेला डीएमयू ट्रेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| गुरुवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एसएन अग्रवाल के सचिव के साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने गार्डनरीच कोलकाता में बैठक कर चक्रधरपुर मंडल से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सासंद ने दांती बेगुना से लेकर रेलवे ग्रिड तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा। इस पर सहमती बनी कि रेलवे सड़क निर्माण करवाए या फिर सांसद फंड से सड़क निर्माण करवाया जाएगा। वहीं उन्होंने मुख्य रूप से बताया की जीएम से चर्चा के दौरान जून माह के पहले सप्ताह में टाटा से राउरकेला स्टेशन तक डीएमयू ट्रेन चलाने पर सहमति बनी है। ट्रेन के संचालन के लेकर तैयारी की जा रही है। इसके अलावे चक्रधरपुर रेलवे इंस्टीट्यूट के बंद रहने, मनोहरपुर में अहमदाबाद व सोनुवा में एलेप्पी ट्रेन के ठहराव आदि पर चर्चा हुई।

खबरें और भी हैं...