पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने श्रमदान कर गाड़ा बिजली का खंभा

ग्रामीणों ने श्रमदान कर गाड़ा बिजली का खंभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| 8 मई को सिलफोड़ी गांव के रांगामाटी में एक पिकअप वैन यात्री वाहन द्वारा बिजली खंभा को धक्का मार कर तोड़ दिया था। तब से गांव में अंधरा था। जब विभाग इस पर किसी तरह का सुधी नहीं लिया तो गुरुवार को ग्रामीण एकजुट हुए। बिजली खंभा जुगाड़ कर उसे गाड़ा। फिर जाकर गांव में बिजली बहाल हुई। तत्पश्चात ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी भी जताई। श्रम दान में पास्कल देवगम, मुंशी देवगम, सोनु देवगम, रंगिया खंडाईत, सुनील खंडाईत, नंदलाल देवगम, पुरनो खंडाईत, बादल देवगम, जुरा सामाड, मोचोर देवगम, ठाटेन खंडाईत, पाचू खंडाईत, डोगा, बोटोर राजेन, गणेश आदि का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...