पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशन शिविर में 185 लोगों ने दिए आवेदन

पेंशन शिविर में 185 लोगों ने दिए आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को चक्रधरपुर शहर के पांच जगहों पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 185 लोगों ने पेंशन के लिए आवेदन जमा किये। शिविर के दौरान एसडीओ प्रदीप प्रसाद, बीडीओ राम नारायण सिंह, सीओ अमर जॉन आईंद, कार्यपालक दंडाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने दौरा कर जायजा लिया। वहीं शिविर के सफल आयोजन में वार्ड पार्षदों ने काफी सहयोग किये। वार्ड संख्या दो और तीन का शिविर महात्मा गांधी हाई स्कूल परिसर में लगे थे। जिसमें 40 लाभुकों ने आवेदन जमा किया। उसी तरह वार्ड 9 और 10 का शिविर शौण्डिक धर्मशाला में लगा।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के शिविर में आवेदन देते लाभुक।

यहां लगेगा शिविर : महात्मा गांधी हाई स्कूल में वार्ड संख्या 7 और 8, शौण्डिक धर्मशाला में वार्ड संख्या 11 और 12, रानी रसाल राजा नरपत सिंह हाई स्कूल में वार्ड संख्या 5 एवं 6, रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्ड संख्या 15 और 16, वन विश्रामागार में वार्ड संख्या 19 को लेकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर शिविर लगेंगे। वहीं 19 मई को कार्मेल हाई स्कूल में वार्ड संख्या 20 और 21 तथा 20 मई को 22 और 23 क्षेत्र के लोगों के लिए शिविर लगेंगे।

खबरें और भी हैं...