चक्रधरपुर| प्रखंड विकास पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने 21 मई दोपहर 2 बजे बीस सूत्री समन्वय समिति की बैठक बुलाई है। इसमें सभी विभागों की प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी विभागों समेत बीस सूत्री सदस्यों और पदाधिकारियों को बुलाया गया है। वहीं विभागाध्यक्ष संबंधित प्रतिवेदन लेकर बैठक में उपस्थित होने को कहा है।