गोवा निवासी सानन बाइक से भारत भ्रमण पर निकले हैं। इस दौरान वे अपनी बाइक से चक्रधरपुर के एकजुट संस्था के आॅफिस में पहुंचे थे। बता दें कि एकजुट माता और नवजात शिशु स्वास्थ्य और पोषण के मुद्दे पर संस्था कैसे कार्य कर रही है । इस संस्था के असर समुदाय में किस तरह से हो रहा है इसको समझने और जानने के लिए सानन एक सप्ताह से एकजुट के कार्य क्षेत्र में घूम रहे हैं। सानन का कहना है की वे झारखण्ड के सुदूर क्षेत्र में कैसे माता और नवजात मृत्यु दर में कमी आयी है इसको जान कर वे और भी लोगों को बताना चाहते है । अपने साप्ताहिक प्रवास के दौरान सानन उड़ीसा के क्योंझर जिला भी जायेंगे और कुपोषण के मुद्दे पर संस्था के प्रयासों को देखेंगे । बता दें कि एकजुट संस्था के कार्य से 2005-08 के बीच क्षेत्र में नवजात शिशु मृत्यु दर में 45 प्रतिशत की कमी आयी थी ।