पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिथिलेश कुमार अध्यक्ष व राजेश बने मंडल सचिव

मिथिलेश कुमार अध्यक्ष व राजेश बने मंडल सचिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीआरएम से मुलाकात करते ट्रैकमैन यूनियन के सदस्य।

भास्कर न्यूज | चक्रधरपुर

गुरुवार को ऑल इंडिया रेलवे यूनियन के चक्रधरपुर मंडल कमिटी का गठन चक्रधरपुर के चांदमारी स्थित राष्ट्रीय सहायक महामंत्री चांद मोहम्मद के आवासीय कार्यालय में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मिथिलेश कुमार को चक्रधरपुर मंडल अध्यक्ष व राजेश रवि दास को मंडल सचिव बनाया गया। इसके अलावे कमिटी में विभिन्न पदों के लिए कुल 24 सदस्यों का चुनाव किया गया। वहीं बैठक के दौरान कमिटी के कार्यक्षेत्र और यूनियन की तरक्की के लिए चर्चा की गई। वहीं कमिटी गठन के बाद जोनल कमिटी व मंडल कमिटी के सदस्यों ने डीआरएम छत्रशाल सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर कमिटी की जानकारी दी और ट्रैकमेंटेनरों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस पर डीआरएम ने कहा कि जो भी जायज समस्याएं हैं। उनको दूर करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर जोनल अध्यक्ष रामधेय प्रसाद, जोनल महामंत्री राजीव रंजन सिंह, सहायक महामंत्री चांद मोहम्मद, पंकज कुमार, उपेंद्र कुमार समेत युनियन के सदस्य मौजूद थे।

एआईआरटीयू के सीकेपी मंडल कमिटी :अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रभानु कुमार, रासमुज यादव, सुभाष कुमार, चंदन चौधरी, सतरंजन कुमार, सुशील कुमार लागुरी व कलाश बिरुवा, सचिव राजेश रविदास, सहायक सचिव भागिरथ बैठा, विजय कुमार शर्मा, चंदन कुमार शर्मा, बुधराम हेस्सा, सुधिर कुमार,रंजन मौर्या, मुजिबुल अंसारी व मो युनुस, कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार राणा, महिला सेल सदस्य जयंति प्रसाद, संस्थापक सचिव : मो जमील, आनंद कुमार, बिनोद कुमार महतो, कलीम अंसारी व पिंटु कुमार।

खबरें और भी हैं...