उमस भरी गर्मी और 40 से 42 डिग्री पारा के बीच रमज़ानुल मुबारक का माह गुरुवार से शुरू हो गया। तपती गर्मी और तेज धूप के बीच रोजेदारों ने गुरुवार का पहला रोजा रख कर अपने सब्र के इम्तहान के पहली सीढ़ी को पार कर लिया। अब शुक्रवार से लगातार से 29 बचे हुए रोजे रखने का सिलसिला आगे बढ़ेगा। गुरुवार को पहला रोजा रखने के लिए समाज के लोगों ने भोर के 3 बजे उठकर सेहरी की और दिन भर रोजे पर रहे। इसके बाद शाम 6 बजकर लगभग 26 मिनट पर सामूहिक रूप से परिवार के साथ बैठ कर रोजा खोला। मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष रोजा शुरु होने पर एक या दो दिनों तक रोजा रखना थोड़ा कठिन होता है। इसके बाद रोजा लोगों के आदत मे शामिल हो जाता है। वहीं रोजेदारों को रोजे की कुछ फर्ज व सुन्नतें हैं जिनका ख्याल रखना अत्यंत जरूरी होता है। रोजे के दौरान पांच वक्त की नमाज़ पाबंदी के साथ पढ़ना, कुरआन पाक का तिलावत करना, झूठ, फरेब धोकेबाजी, गाली गलौज सहित ऐसे गुनाहों से दूर रहना ही एक रोजेदार की पहचान होती है।
चक्रधरपुर में रमजान के रोजे की समय सारिणी
दिनांक खत्म सेहरी इफ्तार
18 मई 3.37 6.26
19 मई 3.36 6.27
20 मई 3.36 6.27
21 मई 3.35 6.28
22 मई 3.35 6.28
23 मई 3.34 6.29
24 मई 3.34 6.29
25 मई 3.33 6.30
26 मई 3.33 6.30
27 मई 3.33 6.30
28 मई 3.33 6.30
29 मई 3.32 6.31
30 मई 3.32 6.31
31 मई 3.32 6.32
01 जून 3.31 6.33
02 जून 3.31 6.33
03 जून 3.30 6.33
04 जून 3.30 6.33
05 जून 3.30 6.34
06 जून 3.30 6.34
07 जून 3.30 6.35
08 जून 3.30 6.35
09 जून 3.30 6.36
10 जून 3.30 6.36
11 जून 3.29 6.36
12 जून 3.29 6.36
13 जून 3.29 6.37
14 जून 3.29 6.37
दिनांक खत्म सेहरी इफ्तार
मस्जिदों में ही अधिक समय बीता रहे रोजेदार
तेज गर्मी और धूप में रोजेदारों को मस्जिद ही ऐसी जगह दिख रही है जहां काफी राहत मिल रही है। इस लिए रोजेदार गर्मी से बचने और इबादत की नीयत से जुहर नमाज के बाद से असर के नमाज तक मस्जिद में ही समय बिता रहे हैं।
छोटी मस्जिद में महिलाएं भी अदा कर रही नमाज
मस्जि-ए-अहले हदीस छोटी मस्जिद में रमजा़न के पाक माह में महिलाओं के लिए भी विशेष तौर पर नमाज अदा करने का बंदोबस्त किया गया है। मस्जिद में महिलाएं तरावीह का नमाज़ अदा कर रही है। इसके मस्जिद के उपरी तल्ले मे केवल महिलाओं के लिए नमाज़ गाह बनाया गया है। जहां विशेष पर्दे का भी एहतेमाम किया गया है।
छोटी मस्जिद में रोजेदारों को राहत : रमज़ान के दौरान वार्ड संख्या 6 स्थित मस्जिद ए अहले हदीस छोटी मस्जिद में रोजेदारों को काफी राहत मिल रही है। कमिटी द्वारा नमाजियों के सुविधा के लिए मस्जिद में एसी की व्यवस्था है।