चक्रधरपुर | जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखंड एवं संकुल साधन सेवियों की जिला स्तरीय बैठक 19 मई पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे चाईबासा के जिला स्कूल में बुलाई गई है। उक्त बैठक में विद्यालय विलय एवं शिक्षकों के युक्तिकरण से संबंधित आंकड़ा, विद्यालयवार एवं वर्गवार पुस्तक की सेट की संख्या आदि पर चर्चा होगी।