चक्रधरपुर | गुरुवार की दोपहर आयी आंधी के कारण रोलाडीह स्कूल में लगे जल मीनार का सोलर पैनल उड़ा गया। फिर ग्रामीणों ने उसे उठाकर स्कूल परिसर में रख दिये। वहीं आंधी के बाद बारिश भी हुई। हल्की बारिश के कारण शाम को उमस से गर्मी लगा। घर के अंदर लोगों को परेशानी हुई, लेकिन बाहर में हल्का हल्का ठंडा हवा बहने से सुकून मिला। बता दे कि मई महीने में भी रोजाना बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रहा है।